मांगीलाल प्लॉट में महालक्ष्मी ग्रुप द्वारा गौर माता का भव्य बिंदोला

अमरावती /दि.18 – स्थानीय मांगीलाल प्लॉट परिसर निवासी प्रतिष्ठित नागरिक रामेश्वर गग्गड़ के निवासस्थान पर महालक्ष्मी ग्रुप की ओर से गौर माता का बिंदोला बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया. इस धार्मिक आयोजन में बैंड-बाजे, नृत्य और भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर गौर माता की पूजा-अर्चना की और मंगलगीत गाते हुए बिंदोले में भाग लिया. पूरे आयोजन में श्रद्धा और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला.
इस अवसर पर चंचल सोनी, आशा गग्गड़, नम्रता गग्गड़, दीपा सोनी, ललिता सोनी, वंदना परतानी, दिव्या परतानी, लता कासट, काता मंत्री, रेखा बूब, माधुरी चाडक, शेवता लाहोटी, केसर लाहोटी, कनिका गग्गड़, दीपिका गग्गड़, राखी कोटेचा, भक्ति सोनी, राधिका झवर, खुशी झवर, गायत्री राठी, अर्चना मंत्री, नम्रता नावंदर, मीनल झवर, मंजू राठी, रश्मि भट्टड़, प्रीति लखोटिया, शारदा टावरी, सपना मंत्री, मोक्षदा मंत्री, नीतिक्षा मंत्री, नीताबाई गोस्वामी, विधि परतानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने गौर माता से सुख-समृद्धि की कामना की.

Back to top button