खंडेलवाल ज्वेलर्स अकोला की भव्य प्रदर्शनी प्रारंभ

होटल ग्रैंड महफिल में उमडे आभूषण प्रेमी

* 100 वर्षों की परंपरा, 6 पीढियों का विश्वास
* व्यापक रेंज देख सभी अभिभूत
अमरावती /दि.7- अकोला के प्रसिद्ध खंडेलवाल ज्वेलर्स आभूषणों की तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी और विक्री आज से कैम्प स्थित होटल ग्रैंड महफिल में प्रारंभ हुई. पहले ही दिन ज्वेलरी प्रेमियों का जमावडा देखा गया. उद्घाटन अवसर पर अमरावती के सांसद बलवंत वानखडे, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक, दै. अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल, खंडेलवाल ज्वेलर्स के संचालक नितिनभाई खंडेलवाल, खंडेलवाल परिवार, एमआईडीसी एसो. के अध्यक्ष किरण पातुरकर, स्वीकृत नगरसेवक दिनेश बूब, संपादक विलास मराठे और गणमान्य उपस्थित थे. अकोला का खंडेलवाल ज्वेलर्स 6 पीढियों और 100 वर्षों की विश्वसनीय परंपरा का परिचायक है. अमरावती जिले के लोगों के खातिर खास प्रदर्शनी रखे जाने की जानकारी संचालक और जेम्स व ज्वेलरी एसो. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिनभाई खंडेलवाल ने दी. कई लोगों ने ज्वेलरी पसंद की और खरीदी. जिस पर उन्हें खंडेलवाल ज्वेलर्स की ओर से आकर्षक उपहार दिया गया. प्रदर्शनी व सेल का विधिवत उद्घाटन मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया. वहां की रेंज और वैरायटी देखकर अमरावतीवासी खासे प्रभावित हुए. स्वयं आयुक्त सौम्या शर्मा ने भी ज्वेलरी प्रदर्शनी में स्वाभाविक रुचि दिखाई.
* विशेष प्रदर्शनी में आकर्षक रेंज, छूट भी
नितिन खंडेलवाल ने बताया कि, अमरावती की तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी में रोज गोल्ड व वॉईट गोल्ड ज्वेली, नेचरल डाइमंड व लैब ग्रोन डायमंड, रुबी, पन्ना, मोती, कुंदन, पोलकी, टेम्पल ज्वेलरी, गेरु ज्वेलरी, पारंपारिक महाराष्ट्रीय दागिने, लाइट वेट और रिजनेबल प्राइज का विशेष कलेक्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा. आकर्षक रेंज रहने से सभी वर्ग के लिए खंडेलवाल ज्वेलर्स की प्रदर्शनी में कुछ न कुछ अवश्य मिल जाएगा. साथ ही प्रत्येक आभूषण में स्टोन के वजन में पारदर्शिता से कटौती की जाती है. डायमंड ज्वेलरी की लेबर में 50 प्रतिशत एवं गोल्ड ज्वेलरी की लेबर में 25 प्रतिशत तक विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहने की जानकारी संचालकों ने दी.
* चित भी आपकी, पट भी आपकी
खंडेलवाल ज्वेलर्स ने सोने के दाम में होते उतार-चढाव को देखते हुए आकर्षक योजनाएं खास ग्राहकों के लिए लायी है. जिसमें चित भी आपकी पट भी आपकी, गोल्ड रेट भी आपका यह योजना शामिल है. जिसमें आज के रेट पर बुकिंग करने पर आगामी 31 दिसंबर तक यह कीमत सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. उसी प्रकार एसआईपी पद्धति से निवेश कर औसत रेट का लाभ लेने के विषय में भी मार्गदर्शन किया जाता है.
* ग्राहकों का अखंड विश्वास हमारी धरोहर
उन्होंने बताया कि, पारदर्शी व्यवहार, आभूषणों की प्यूरिटी तथा ग्राहकों का अखंड विश्वास खंडेलवाल ज्वेलर्स की धरोहर है. यह परंपरा और विरासत ही हमारी खरी शक्ति है. खंडेलवाल ज्वेलर्स के अकोला में दो भव्य शोरुम, अमरावती के वरुड में और वाशिम तथा बुलढाणा में भी एक-एक शोरुम सेवारत है. ग्राहकों का खंडेलवाल ज्वेलर्स ने दृढ विश्वास प्राप्त किया है. शीघ्र ही जालना में खंडेलवाल ज्वेलर्स का नया पर्व प्रारंभ होने जा रहा है. निश्चित ही खंडेलवाल ज्वेलर्स प्रा.लि. अकोला के लिए यह गौरव की बात है.
* अमरावती में प्रत्येक खरीदी पर उपहार
उन्होंने बताया कि, 7, 8 और 9 मार्च की अमरावती की प्रदर्शनी में प्रत्येक खरीदी पर आकर्षक उपहार का आयोजन किया गया है. जिले के सभी लोगों से सुवर्ण संधी का लाभ लेने, प्रदर्शनी को भेंट देकर विविध योजनाओं की जानकारी लेने एवं सोने में निवेश का उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का आवाहन खंडेलवाल ज्वेलर्स अकोला प्रा. लि. ने किया है.

Back to top button