परसों से होटल महफिल में खंडेलवाल ज्वेलर्स की भव्य प्रदर्शनी

100 वर्षों की परंपरा, 6 पीढियों का विश्वास

* संचालक नितिन खंडेलवाल द्वारा जानकारी
अमरावती /दि.5- अकोला के प्रसिद्ध खंडेलवाल ज्वेलर्स ने परसों 7 मार्च से होटल महफील में आभूषणों की तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी और विक्री का आयोजन किया है. अकोला का खंडेलवाल ज्वेलर्स 6 पीढियों और 100 वर्षों की विश्वसनीय परंपरा का परिचायक है. अमरावती जिले के लोगों के खातिर खास प्रदर्शनी रखे जाने की जानकारी संचालक और जेम्स व ज्वेलरी एसो. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिनभाई खंडेलवाल ने दी.
उन्होंने बताया कि, पारदर्शी व्यवहार, आभूषणों की प्यूरिटी तथा ग्राहकों का अखंड विश्वास खंडेलवाल ज्वेलर्स की धरोहर है. यह परंपरा और विरासत ही हमारी खरी शक्ति है. खंडेलवाल ज्वेलर्स के अकोला में दो भव्य शोरुम, अमरावती के वरुड में और वाशिम तथा बुलढाणा में भी एक-एक शोरुम सेवारत है. ग्राहकों का खंडेलवाल ज्वेलर्स ने दृढ विश्वास प्राप्त किया है. शीघ्र ही जालना में खंडेलवाल ज्वेलर्स का नया पर्व प्रारंभ होने जा रहा है. निश्चित ही खंडेलवाल ज्वेलर्स प्रा.लि. अकोला के लिए यह गौरव की बात है.
* विशेष प्रदर्शनी में आकर्षक रेंज, छूट भी
नितिन खंडेलवाल ने बताया कि, अमरावती की तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी में रोज गोल्ड व वॉईट गोल्ड ज्वेली, नेचरल डाइमंड व लैब ग्रोन डायमंड, रुबी, पन्ना, मोती, कुंदन, पोलकी, टेम्पल ज्वेलरी, गेरु ज्वेलरी, पारंपारिक महाराष्ट्रीय दागिने, लाइट वेट और रिजनेबल प्राइज का विशेष कलेक्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा. आकर्षक रेंज रहने से सभी वर्ग के लिए खंडेलवाल ज्वेलर्स की प्रदर्शनी में कुछ न कुछ अवश्य मिल जाएगा. साथ ही प्रत्येक आभूषण में स्टोन के वजन में पारदर्शिता से कटौती की जाती है. डायमंड ज्वेलरी की लेबर में 50 प्रतिशत एवं गोल्ड ज्वेलरी की लेबर में 25 प्रतिशत तक विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहने की जानकारी संचालकों ने दी.
* चित भी आपकी, पट भी आपकी
खंडेलवाल ज्वेलर्स ने सोने के दाम में होते उतार-चढाव को देखते हुए आकर्षक योजनाएं खास ग्राहकों के लिए लायी है. जिसमें चित भी आपकी पट भी आपकी, गोल्ड रेट भी आपका यह योजना शामिल है. जिसमें आज के रेट पर बुकिंग करने पर आगामी 31 दिसंबर तक यह कीमत सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. उसी प्रकार एसआईपी पद्धति से निवेश कर औसत रेट का लाभ लेने के विषय में भी मार्गदर्शन किया जाता है.
* दान, दायित्व में भी आगे
नितिन खंडेलवाल ने बताया कि, खंडेलवाल ज्वेलर्स केवल कारोबार तक सीमित नहीं है, अपने सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभाता है. गौशाला, महाविद्यालय, स्कूल, अस्पताल, मंदिर और सामाजिक संस्थाओं से खंडेलवाल ज्वेलर्स गहरे जुडा है. उसी प्रकार खंडेलवाल ज्वेलर्स के सभी कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी जैसे शासकीय सुविधाएं एवं उनके बच्चों के लिए शिक्षा, शालेय सामग्री में सहायता की जाती है. नितिन खंडेलवाल कहते है कि, यह उनकी सामाजिक जिम्मेदारी भी है.
* अमरावती में प्रत्येक खरीदी पर उपहार
उन्होंने बताया कि, 7, 8 और 9 मार्च की अमरावती की प्रदर्शनी में प्रत्येक खरीदी पर आकर्षक उपहार का आयोजन किया गया है. जिले के सभी लोगों से सुवर्ण संधी का लाभ लेने, प्रदर्शनी को भेंट देकर विविध योजनाओं की जानकारी लेने एवं सोने में निवेश का उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का आवाहन खंडेलवाल ज्वेलर्स अकोला प्रा. लि. ने किया है.

Back to top button