म्हाडा कालोनी में कल भव्य नि:शुल्क रोगनिदान शिविर

शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

अमरावती /दि.21 – आरएसएस के सेवा, त्याग और समर्पण के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बजरंग दल तथा चंद्रकुमार उर्फ लप्पीभैय्या जाजोदिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 22 मार्च को म्हाडा कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास भव्य नि:शुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
इस शिविर में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. इसमें बाल रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका मनसाली, बालरोग तज्ञ डॉ. विशाल मनसाली, दंतरोग तज्ञ डॉ. पल्लवी कटई, होमिओपैथोलॉजिस्ट डॉ. साक्षी जिंतुरकर, शल्य चिकित्सक डॉ. सुभाषचंद्र वासनिक तथा डॉ. रश्मी घोरमाडे शामिल है. शिविर में नागरिकों को विभिन्न रोगों की जांच एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा. प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. साक्षी जिंतुरकर और प्रोजेक्ट चेयरमैन राजन आडतिया ने सभी नागरिकों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आवाहन किया है.

Back to top button