सिपना इंजीनियरिंग कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह आयोजित
571 विद्यार्थियों की प्रदान की गई पदवी

अमरावती/दि.31 – अमरावती स्थित सिपना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए स्नातक प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया.
समारोह में संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद सदस्य तथा कार्यकारी सदस्य एस.एस.पी.एम. डॉ. रविंद्र एम. कडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि तकनीकी शिक्षा निदेशालय, महाराष्ट्र क्षेत्रीय कार्यालय अमरावती के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय आर. मानकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर बीई, एमई, एमबीए और पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले कुल 571 विद्यार्थियों को स्नातक प्रमाणपत्र वितरित किए गए. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया. छात्रों ने अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए कॉलेज के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्नातक डिग्री कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रफुल गावंडे ने किया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय खेरडेे ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया. मुख्य अतिथि डॉ. कडू ने अपने संबोधन में तकनीकी क्षेत्र में हो रही प्रगति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर नई तकनीक सीखने और अपने ज्ञान का उपयोग समाज व राष्ट्रहित में करने की प्रेरणा दी.
विशेष अतिथि डॉ. मानकर ने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा का उपयोग समाज कल्याण के लिए करने और वास्तविक समस्याओं के समाधान में योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं विश्वविद्यालय गीत से हुई. इस अवसर पर पीएचडी समन्वयक डॉ. अतुल जोशी, एमई समन्वयक डॉ. प्रितेश गुंबले, एमबीए समन्वयक डॉ. पराग गडवे सहित सभी विभागाध्यक्ष, डीन, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशाल राठी ने तथा आभार प्रदर्शन प्रा. राखी गुप्ता ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. अमर साबले, प्रो. सचिन कालबांडेे, डॉ. संगीता गुडधे, प्रो. मनीषा गावंडे, डॉ. जयकुमार कर्णेवार, डॉ. जितेंद्र एडले, प्रो. प्रेम जाखोटिया, डॉ. वनिशा वैद्य, प्रो. श्वेता पडस्कर सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विशेष सहयोग किया.





