रघुवीर गुड चीनी का भव्य शुभारंभ
मंत्रोच्चार के बीच बालिकाओं ने काटा फीता

* दस्तूर नगर में रघुवीर की मिठाईयां और नमकीन सुलभ
अमरावती/ दि.20 – शहर के विदर्भ विख्यात ब्रांड रघुवीर के नये मिठाई और नमकीन शोरूम रघुवीर गुड चीनी का आज पूर्वान्ह अभिजीत मुहूर्त में पोपट परिवार की दो कन्याओं द्बारा पुरोहितों के पावन मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया गया. चंद्रकांत पोपट और परिवार को नये प्रतिष्ठान के लिए बधाई और शुभकामनाएं देने मान्यवरों का तांता लगा. रघुवीर गुड चीनी मिठाई शोरूम आउटलेट एसबीआई के पास दस्तूर नगर रोड पर शुरू हुआ है.
सभी मिठाईयां और नमकीन उपलब्ध
विदर्भ और राज्य के अनेक हिस्सों में फेमस रघुवीर की सभी मिठाईयां, नमकीन, बेकरी आयटम, उपहार प्रोडक्ट उपलब्ध रहने की जानकारी तेजस पोपट ने दी. रघुवीर की मिठाईयों के साथ ही गरमागर्म कचोरी,समोसा,सांभरवडी, पालकवडा का स्वाद समस्त अमरावतीवासियों और उनके मेहमानों की जिहवा पर बैठा है. सभी बडा पसंद करते हैं. ऐसे में तेजस पोपट ने बताया कि सभी ताजा नमकीन, मिठाईयां और केक, पेस्ट्री व बेकरी आयटम रघुवीर गुड चीनी में हर समय उपलब्ध रहेंगे. रघुवीर गुड चीनी आउटलेट सबेरे 8 बजे से रात 10 बजे तक अपने प्रिय ग्राहकों की सेवा में तत्पर रहने की बात भी तेजस पोपट ने कही. इस समय चंद्रकांत भाई पोपट , नरेश पोपट, वसानी जी, डॉ. गोविंद कासट, राम प्रकाश गिल्डा, नरेश वर्मा, मनोज राठी, प्रा. मुकेश लोहिया सहित बडी संख्या में मान्यवरों की उपस्थिति रही. पोपट परिवार को रघुवीर के नये आउटलेट हेतु बधाई और शुभकामनाएं देने शहर के गणमान्य उमडे थे.





