साधना सहकारी बैंक शाखा का भव्य शुभारंभ

अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, उपाध्यक्ष प्रमिला मथरानी की उपस्थिति

* महापौर श्रीचंद तेजवानी ने काटा फीता, खोला पहला खाता भी
* सभी आधुनिक सुविधाओं संग व्यापारी, उद्योग जगत की सेवा में
अमरावती/दि.18 – साधना सहकारी बैंक नागपुर की अमरावती शाखा यहां अपने खातेधारकों को तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ सहकारिता क्षेत्र की सभी सहूलियतें देने उद्यत है. कारोबारियों का बिजनेस बढाने में समुचित सहयोग करने तत्पर रहेगी. यह प्रतिपादन महापौर श्रीचंद तेजवानी ने आज दोपहर अभिजीत मुहूर्त में सिटीलैंड में साधना बैंक की अमरावती शाखा के उद्घाटन अवसर पर किया. मेयर तेजवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि, अमरावती के व्यापारी बडी संख्या में साधना बैंक से जुडेंगे. अपना कारोबार दिनदुना रात चौगुना करेंगे. बडे ही प्रभावशाली कार्यक्रम में साधना सहकारी बैंक की अमरावती शाखा का श्रीगणेश इस समय किया गया. स्वयं मेयर तेजवानी ने भी यहां खाता खोला.
इस समय मंच पर बैंक अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा, उपाध्यक्ष प्रमिला मथरानी, संचालक वीरेंद्र कुकरेजा, किशन रामनानी, किशन आसुदानी, संतोष डेंबला, वीरेंद्र आहूजा, एड. विनोद लालवानी, डॉ. विंकी रुघवानी, श्रीचंद चावला, बोर्ड ऑफ प्रबंधन के अध्यक्ष सीए विनोद छांगानी, जय सहजरामानी, डॉ. संतोष महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी नानक आहूजा, सहकार भारती के महामंत्री विवेक जुगादे, महानगर संघ चालक विलास बपोरीकर, सिटीलैंड अध्यक्ष मुकेश हरवानी, डिम्जलैंड अध्यक्ष वासुदेव क्रिष्णानी, बिजीलैंड अध्यक्ष संतोष सबलानी, अंबालैंड अध्यक्ष सुनील पमनानी, भूषण जयस्वानी, मंजू आडवानी, नगरसेविका मातारानी, भोजराज केवलरामानी, अमिताभ मेश्राम, सोनिका खूबचंदानी, डॉ. विजय गौर, श्रीमती प्रियंका पंजवानी, बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद कुलकर्णी आदि की प्रमुखता से उपस्थिति रही.
समारोह में बडी संख्या में व्यापारी वर्ग ने उपस्थिति दर्ज की. उनमें सर्वश्री अनिल तरडेजा, विशाल शादी, विनोद खत्री, गजानन ढाकुलकर, पुरुषोत्तम पारेख, मिर्चुमल वाधवानी, प्रदीप चैलानी, श्रीचंद मोटवानी, सतीश हरवानी, धरमपाल कटारिया, शंकरभाई, जयप्रकाश मेहता, हितेश करवा, विलास मंढरे, शिव मोहनानी, सुरेश मोहनानी, जेठानंद प्रधानी, राजकुमार सोमनानी, अरविंद मोहनानी, मनोज वानखेडे, विलास वानखेडे, हरिश अडवानी, ओमप्रकाश तलरेजा, संजय कावना, राजकुमार पिंजानी, सुनील पमनानी, तरुण बुधवानी, तरंग धामेचा, रमेश पिंजानी, गणेश मंदानी, विजय हरवानी, नगरसेवक महेश मूलचंदानी, राजेश बजाज, बबन कापडी, अशोक ठवरानी, विनोद नागवानी, आरके ट्रेडर्स के एड. गौरव लुनावत, संस्कार भारती के दिलीप विधले, रामेश्वर विधले, प्रदीप चौधरी, सिटीलैंड सचिव मोहन आहूजा, रामचंद्र खत्री, डॉ. डी. जी. आडवानी, आत्माराम पुरसवानी, मनोज वाखिजा, एकता ज्वेलर्स के संचालक राजेशभाई अटलानी, गिरधारीलाल बजाज, शयनलाल खत्री, अनिकेत जोशी, शंकर हरचंदानी, नरेंद्र रायचंदानी, अशोक बत्रा, विजय नानवानी, संजय खडसे, एड. वासुदेव नवलानी, प्रदीप मोहता, प्रेमसिंह सायर, डॉ. श्रीराम कुलकर्णी, जगदीश छतवानी, प्रीतम गोडेजा, महेश बजाज, शिव चावला आदि अनेकानेक व्यापारी, उद्यमियों की साधना सहकारी बैंक लि. के अमरावती शाखा उद्घाटन अवसर पर उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही.

Back to top button