दर्यापुर में शिवजयंती की शोभायात्रा भव्य
विधायक गजानन लवटे का नेतृत्व

* झांकियों और प्रतिमाओं ने किया आकर्षित
दर्यापुर /दि.7 – शिवसेना उबाठा ने शुक्रवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उपलक्ष्य भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकाली. विधायक गजानन लवटे, युवा सेना जिला प्रमुख अंकुश पाटिल, जयंती उत्सव समिति अध्यक्ष बबनराव विल्हेकर और अन्य के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा ने झांकियों और प्रतिमाओं के कारण दर्यापुरवासियों को आकर्षित किया.
शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन कर शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ. पोवाडे लगाकर डीजे पर तरुण पीढी थिरकी. उसी प्रकार शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के गगनभेदी नारे लगाये गये. जयघोष के साथ पटाखों की आतिशबाजी ने भी सभी का दिल जीत लिया था. शोभायात्रा में सर्वश्री सचिव प्रदीप वडतकर, तहसील प्रमुख प्रमोद धानोरकर, निलेश पारडे, गुणवंत गावंडे, किशोर टाले, मोहन बायस्कर, सागर गिरहे, रुपेश मोरे, सतीश साखरे, भास्कर थोटे, निलेश होले, अमोल गावंडे, नितेश गावंडे, गोपाल अग्रवाल, दीपक बगाडे, अमोल अरबट, संजय कोरडे, हरिदास ठाकरे,शरद गावंडे, शादाब सुपी, अमन पटेल, संदीप धर्माले, प्रशांत धर्माले, सतीश जामनिक, सुनील पाचडे, मोहन खरबडकार, शुभम विल्हेकर, आशिष लायडे, पंकज राणे, राज गुजराती, करण चक्रे, राजू मानकर, विलास गिरहे, रमेश बुंदिले, भगवान उटाले, प्रवीण पारडे, गौरव आवारे, कुलदीप चौधरी, वेदांत साखरे, संदीप शेलके, अंकुश साबले, शरद आठवले, मंगेश पारडे, दत्ता लाजुरकर, संतोष हागे, प्रवीण बायस्कर, मंगेश धुराटे, खंडू राऊत, सौरभ वायझाले सहित हजारों की संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे.





