रहाटगांव उपमहापौर सचिन भेंडे का भव्य सत्कार
श्री शिव शंकर मंदिर संस्था का आयोजन

अमरावती/दि.16 -महाशिवरात्रि निमित्त श्री शिव शंकर मंदिर संस्था की ओर से रहाटगांव में भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मान्यवरों की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण में सत्कार समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर सत्कारमूर्ति उपमहापौर सचिन भेंडे ने संस्था की ओर से दिए सम्मान के लिए आयोजक व उपस्थितों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनंतराव गुढे, मनोहर आपा कापसे, रमेश मेंढ़से, सूर्यकांत कूल्कोल्हे, भारत मेंडेस, अभिमान दोईजाद, अशोक जीवरकर, कैलाश गिलोरकर, प्रकाश सांगेकर उपस्थित थे.





