जिलाधिकारी कार्यालय में आचार्य बालशास्त्री जांभेकर को अभिवादन

अमरावती/दि.21 – मराठी पत्रकारिता के जनक दर्पणकार आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की जयंती निमित्त जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार 20 फरवरी को अपर जिलाधिकारी गोविंद दानेज ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया.
इस अवसर पर अधीक्षक निलेश खटके समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. उपस्थितों ने भी बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया.





