जवाहर गेट-बुधवारा क्षेत्र में डेकोरेटिव पोल व लाइट कार्य का भूमिपूजन
सांसद डॉ. अनिल बोंडे की निधि से हो रहा विकास

अमरावती/दि.21 – भारतीय जनता पार्टी के जवाहर गेट-बुधवारा प्रभाग के पूर्व नगरसेवक विवेक कलोती के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्यसभा सांसद अनिलजी बोंडे के स्थानीय विकास निधि से 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इस निधि से बालासाहेब मिसे के घर से प्रणिता साड़ी सेंटर तक तथा वहां से सातखिराड़ी रोड तक डेकोरेटिव पोल व लाइट लगाने के कार्य का भूमिपूजन आज सुबह 11:30 बजे सांसद अनिलजी बोंडे के हाथों संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. भूमिपूजन के पश्चात सांसद बोंडे ने कालभैरव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उनका सम्मान एवं सत्कार किया गया. कार्यक्रम में राजूभाऊ गोयनका, खुशालजी तिवारी, सीमेश श्रॉफ, अविनाशजी जसवंते, संजय पाटील, राकेशजी श्रॉफ, दीपकजी डाबी, राजूजी कश्यप, सुरेंद्र बुरंगे, किशोर जोटनंगीया, मनिष केडिया, हर्ष केडिया, विनोद ठोसर (अंबा मंडल अध्यक्ष), मनीष सरवय्या, अमित उमरवैश्य, अमोल रौराले, ऋषी शर्मा, अमित हिंगमिरे, शैलेन्द्र ठाकुर, अमित राठौड़, अमित दुबे, स्वप्नील जांभोले, उदय मानेकर, उमेश केडिया, राम श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, गोपाल दुबे, शालिग्राम गुप्ता, सतीश श्रीवास, योगेश केशरवानी, गणेश जयस्वाल, विशाल सोलंकी, कृष्णाजी डहाले, गोपाल मिश्रा, गिरीश निवणे, सतीश ठाकूर, सचिन दाभाडे, संतोषजी चौधरी, अथर्व बुरंगे, अमित मिसे, प्रा. चंद्रकांत काले, प्रशांत मामर्डे, राहुली टोंगसे, अनुज बुंदेले, नितीन दुलारे, सतीश बद्रे, राजेश ढोले, शेखर कुलकर्णी, दीपक माजलगावकर, मयूर जलतारे, विवेक आवले, सचिन कोहले, सूरज बेंबलकर, हर्ष डेंडुले, श्रेयस शेलूकर, रवी वाघ, गौरवजी बोरेकर, गोपाल बोरेकर, जय वानखडे, तरुण डेंडवाल, युवराज डिके, वेदांत खराड, पियुष डेंडवाल, हर्षजी डेंडुले मनीषा मालोदे, अंजली पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थीं.





