पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कल अमरावती दौरे पर

अनेक कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल

अमरावती/दि.27- जिले के पालकमंत्री उहरपवीरीहशज्ञहरी इरुरपर्ज्ञीश्रश शनिवार, 28 मार्च को अमरावती दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
दौरे के अनुसार, वे दोपहर 12:30 बजे संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित पूर्व राज्यमंत्री वसुधाताई देशमुख के जीवन गौरव समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे नवसारी स्थित शिक्षण महर्षि डॉ. पंजाबराव उर्फ भाऊसाहेब देशमुख स्टेडियम परिसर में आयोजित पुलिस पाटिल परिषद एवं अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. दोपहर 2:30 बजे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन रोड स्थित जिला ग्रंथालय अधिकारी कार्यालय भवन के लोकार्पण तथा ग्रंथोत्सव उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में भेट देंगे. शाम 4:30 बजे मार्डी रोड स्थित सद्धम्म बुद्ध विहार में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन एवं विपश्यना केंद्र के लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहेंगे. सभी कार्यक्रमों के पश्चात पालकमंत्री शाम करीब 5:00 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे.

Back to top button