स्वयंभू मारोती संस्थान में हनुमान जन्मोत्सव
विधिवत पूजा अर्चना कर किया महाप्रसाद का वितरण

बुलढाणा/दि.2– स्थानीय स्वयंभू मारोती संस्थान में हनुमान जयंती के निमित्त हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था. जिसमें आज महोत्सव का समापन महाप्रसाद से किया गया. शहर के पत्रकार भवन परिसर स्थित मारोती संस्थान में पिछले 41 वर्षो से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी हनुमान जन्मोत्सव विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया.
हनुमान जयंती के निमित्त बुधवार 1 अप्रैल को सुनील जोशी के शारदा भजन मंडल के भजनों कार्यक्रम लिया गया और आज गुरूवार 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे हनुमान जन्मोत्सव विधिवत पूजन कर मनाया गया. सुबह लोक जागरण मंच के भजनोें का कार्यक्रम हुआ और उसके पश्चात महाप्रसाद की शुरूआत की गई और महोत्सव का समापन किया गया. हनुमान जन्मोत्सव को सफल मारोती संस्थान मित्रमंडल ने अथक प्रयास किए.





