बडनेरा के मोरोती व शंकर संस्थान में हनुमान जन्मोत्सव

दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन

अमरावती/दि.31– हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बडनेरा शहर नईबस्ती आठवडी बाजार के श्री मोरी व शंकर संस्थान के शिव-मोरोती मंदिर में गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती निमित्त भव्य श्री मोरोती जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया है.
बडनेरा शहर के आठवडी बाजार में हर वर्ष हनुमान जयंती महोत्सव बडी आस्था व धूमधाम के साथ मनाया जाता है. जोशी परिवार के सदस्य मोहन मदनलाल जोशी, प्रकाश जोशी, जगदीश जोशी, नरेंद्र जोशी समेत समस्त परिवार द्वारा इस दिन दोपहर से महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है. इस महाप्रसाद में हजारो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद का लाभ लेते है. 2 अप्रैल को आयोजित इस महाप्रसाद में हनुमान भक्तो को महाप्रसाद का लाभ लेने का अनुरोध संस्थान की तरफ से किया गया है. हनुमान जयंती निमित्त बुधवार 1 अप्रैल की रात संगीतमय सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया है. इन सभी कार्यक्रमो में भक्तगणो को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है.

 

Back to top button