हरिना फाउंडेशन द्वारा नवनियुक्त महापौर-उपमहापौर का सम्मान

अमरावती /दि.16 – अमरावती महानगरपालिका के आम चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नगर निगम में पुनः जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल शुरू हो गया है. इसके पश्चात आयोजित महापौर-उपमहापौर चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम सामने आया, जिसमें सिंधी समाज के श्रीचंद तेजवानी को महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे ने उपमहापौर पद की शपथ ग्रहण की.
नवनियुक्त महापौर और उपमहापौर के सम्मान में हरिना फाउंडेशन की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शहर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली हरिना फाउंडेशन ने समाजमुखी नेतृत्व का सम्मान करते हुए महापौर एवं उपमहापौर को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया. फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष चंद्रकांत पोपट, उपाध्यक्ष रामप्रकाश गिल्डा, सचिव राजेंद्र वर्मा, सहसचिव संजय भुतडा, आयोजन समिति अध्यक्षा सौ. रीना नंदा, सौ. रश्मी नावंदर, देहदान समिति प्रमुख कमल किशोर मालानी, तथा मनीष सावला, शरणपाल अरोरा, सुरेश वसानी, ओम खेमचंदानी, अशोक दुलानी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.
महापौर श्रीचंद तेजवानी रामपुरी कैंप शाखा की नेत्रदान समिति के प्रमुख के रूप में सक्रिय रहे हैं. उनके नेतृत्व में अनेक नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुए. उनके कार्यकाल में कई परिवारों को नेत्रदान के माध्यम से नया जीवन मिला है. जनजागरूकता, परामर्श और क्रियान्वयन के हर स्तर पर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है.