येवदा के हरिओम बावनकुले सीए क्वालिफाइ

परिश्रम और लगन से सफलता

अमरावती /दि.4 अकोट-दर्यापुर रोड के येवदा ग्राम निवासी हरिओम वसंतराव बावनकुले ने रविवार को घोषित सीए फाइनल के नतीजे में सफलता प्राप्त की है. दोनों ग्रुप उत्तीर्ण होने से हरिओम सीए क्वालिफाइ हो गये हैं. सनदी लेखापाल बन गये हैं. हरिओम बावनकुले ने अमरावती मंडल से बातचीत में बताया कि, परिश्रम और लगन से सफलता निश्चित ही प्राप्त होती है.
हरिओम ने बताया कि, उनके पिता वसंतराव बावनकुले सेवानिवृत्त जिला परिषद शाला टीचर है. मां प्रणिता बावनकुले गृहिणी है. परिवार में दो बडी बहनें कांचन और वैष्णवी हैं. जिनके परिणय हो चुके हैं. हरिओम बावनकुले ने ऑनलाइन क्लासेस भी की थी. उसी प्रकार पुणे की प्रसिद्ध फर्म कीर्तने एण्ड पंडित में ऑर्टिकलशिप की. वे जल्द ही जॉब पश्चात अपनी प्रैक्टीस करने की सोच रहे हैं. उन्हें सीए बनने पर बधाई का तांता लगा है.

Back to top button