क्या तारांकित प्रश्नों में संसद में पीछे रह गया विदर्भ !
बलवंत वानखडे और अनूप धोत्रे के 6-6, अमर काले का एकमात्र प्रश्न

* क्षेत्र आज भी घिरा है अनेक समस्याओं से
अमरावती/ दि.10 – खेती किसानी की सतत समस्या और विषम औद्योगिक प्रगति वाले क्षेत्र को लेकर संसद में भले ही उठाए जाते प्रश्नों और मुद्दों को गिना नहीं जा सकता. किंतु बात यह है कि कितने प्रभावी अंदाज में प्रश्न पूछे जा सकते हैं कि जिम्मेदारी तय हो. निर्णायक कामकाज हो. ऐसे मेंं 18 वी लोकसभा में विदर्भ के 9 सांसदों द्बारा तारांकित प्रश्नों की संख्या पिछले दो वर्षो में सीमित रह गई है. कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अवश्य ही सांसदों ने देश के सबसे बडे मंच पर बात रखी है. फिर भी जानकार इसे बहुत प्रभावी और उत्पादक नहीं बता रहे. अमरावती की बात करें तो जिले के दोनों सांसदों ने लोकसभा में सात तारांकित प्रश्न रखे हैं. बलवंत वानखडे ने 6 और अमर काले ने 1 विषय तारांकित रूप से सदन पटल पर उपस्थित किया है. तथापित दोनों की सांसदों ने क्रमंश: 119 और 107 सवाल सदन में उठाए. अकोला के भाजपा नेता, सांसद अनूप धोत्रे ने युवा होने केसाथ 150 से अधिक सामान्य प्रश्न पूछे. वहीं तारांकित प्रश्नों की बात करें तो धोत्रे ने 10 सवाल उठाए हैं.
आगामी 16 अप्रैल को अमरावती में लोकसभा चुनाव हुए दो वर्ष पूर्ण हो जायेंगेे. ऐसे में विदर्भ के सांसदों का संसद में प्रदर्शन संबंधी डाटा एकत्र किया गया तो उपरोक्त जानकारी दी गई. विदर्भ में नामदेव किरसान भी अनूप धोेत्रे के समान 10 तारांकित प्रश्न उठाने में सफल रहे हैं. गडचिरोली के सांसद ने सर्वाधिक 153 सवाल सदन में पूछे हैं.
अमरावती के सांसद बलवंत वानखडे ने 6 तारांकित प्रश्न उठाए. उनमें कोयले के भंडारण, शहरों से लुप्त होते जंगल , रेलवे मृत्यु, स्वच्छ भारत क्रियान्वयन और पर्यावरण संरक्षण संबंधी विषय रहे. वहीं अनूप धोत्रे ने महिला सक्षमीकरण, अकोला- वाशिम में पंचायत प्रशिक्षण जैविक खेती, कृषि और किसान से जुडे विषयों पर तारांकित प्रश्नों के जरिए सदन में अपनी बात रखी. उनके प्रश्नों में गांवों में बडे परिवर्तन के दीर्घकाल से प्रलंबित विषयों का खासतौर से समावेश रहा. यवतमाल के संजय देशमुख ने 6 तारांकित प्रश्नों के माध्यम से फसल बीमा में हो रहे विलंब, किसानों को आपदा राहत और बढते हृदयविकार को देखते हुए स्वास्थ्य चिंता, कौशल्य विकास, यवतमाल- वाशिम में विकास निधि और हाइड्रो इलेक्ट्रीक प्रकल्प से संबंधित सवाल सांसद संजय देशमुख ने उपस्थित किए. अमर काले ने ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण और देहातों में सेनीटेशन सुविधाओं पर सवाल उठाए.
विदर्भ के सांसदों का प्रदर्शन
सांसद क्षेत्र प्रश्न तारांकित
बलवंत वानखडे अमरावती 119 06
अमर काले वर्धा 107 01
अनूप धोत्रे अकोला 150 10
संजय देशमुख यवतमाल 150 06
नामदेव किरसान गडचिरोली 153 10
डॉ. प्रशांत पडोले भंडारा 79 07
प्रतिभा धानोरकर चंद्रपुर 55 07
श्यामकुमार बर्वे रामटेक 104 08





