हव्याप्रम ने जीता सीसीए क्रिकेट टूर्नामेंट

फाइनल में यवतमाल को पांच विकेट से दी मात

अमरावती /दि.18 – किकेट्स क्रिकेट अकादमी सीसीए द्वारा गत एक माह से चल रही टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में विदर्भ की अनेक टीमों ने हिस्सा लिया. रामपुरी कैम्प के शिवाजी फलोत्पादन महाविद्यालय के मैदान पर हुए टूर्नामेंट के फाइनल में हव्याप्रम और यवतमाल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ.
हव्याप्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. यवतमाल टीम ने 171 रन बनाए. जवाब में हव्याप्रम ने भी जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 19 वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष प्राप्त कर लिया. पीयूष खोपे ने 52 गेंदों में 71 रन बनाकर टीम की विजय में भूमिका निभाई. खोपे को प्लेयर ऑफ दी मैच और प्लेयर ऑफ द सीरिज दोनों अवॉर्ड दिये गये. प्रेम गोले टूर्नामेंट के सर्वक्षेष्ठ गेंदबाज रहे. केशव शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया. हव्याप्रम को ट्रॉफी और 41 हजार रुपए नकद एवं उपविजेता यवतमाल को 15 हजार नकद और रनर ट्रॉफी दी गई. स्पर्धा सफल बनाने में सीसीए के संचालक मयूर कामडी का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ.

 

Back to top button