उन्हें पागल कुत्ते ने काटा होगा

विजय वडेट्टीवार भडके

चंद्रपुर /दि.21- चंद्रपुर में कांग्रेस के हाथ से महापालिका की सत्ता छिटक जाने के कारण विजय वडेट्टीवार ने हाईकमांड से माफी मांगने संबंधी खबरों पर वडेट्टीवार ने कडी प्रतिक्रिया दी है. वडेट्टीवार ने साफ कहा कि, माफी मांगने की खबर झूठी है. किसी ने यह समाचार जानबूझकर फैलाया है. जिस व्यक्ति ने यह खबर फैलाई, उन्हें पागल कुत्तें ने काटा होगा. यह दावा वडेट्टीवार ने किया.
वडेट्टीवार ने कहा कि, कांग्रेस हाईकमान से वे धान, कपास, अरहर के दामों पर अमेरिकी डील से होने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा हेतु गये थे. आगे का आंदोलन कैसे करना है, इस पर चर्चा होने का दावा किया. जब उनसे पूछा गया कि, आपके विरुद्ध नैरेटीव सेट हो रहा है क्या? वडेट्टीवार ने तुरंत कहा कि, बिल्कुल नहीं. जनता मेरे साथ है.
चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस को केवल एक वोट से मात देकर बीजेपी ने अपना महापौर चुनकर लाया. जिसके बाद कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने दिल्ली जाकर पार्टी अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और के. सी. वेणुगोपाल से क्षमा याचना करने का समाचार फैलाया गया था.

Back to top button