झूलेलाल जयंती महोत्सव पर स्वास्थ्य व नेत्रजांच शिविर
152 मरीजों ने लिया लाभ, 95 लोगों को किया चष्मों का वितरण

अमरावती / दि.24 – स्थानीय रामपुरी कैम्प स्थित बजाज धर्मशाला में झूलेलाल जयंती के अवसर पर स्व. लीलाबेन मंगलजी पोपट की स्मृति में भव्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्रजांच शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर को लोगों ने उत्स्फुर्त प्रतिसाद दिया. शिविर में हरिना नेत्रदान समिति के माध्यम से नागरिकों की आंखों की मुफ्त जांच की गई और अल्प दरों में चष्मों का वितरण किया गया.
शिविर में 152 नागरिकों ने अपनी आंखों की जांच कराई और 97 नागरिकों को रियायती दरों पर चष्मों का वितरण किया गया. बंटी पारवानी और उनकी टीम के विशेष प्रयासों द्बारा सुव्यस्थित तरीके से किए गये इस आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने समाधान व्यक्त किया. इस समय हरिना नेत्रदान समिति के कार्याध्यक्ष चंद्रकांत पोपट, नेत्रदान समिति प्रमुख शरद कासट, सदस्य राजू राजदेव, जय, मोहिनी, अविनाश राजगुरू, अजय टाके उपस्थित थे. डॉ. विजय बख्तार, डॉ. सुयोग राठी, डॉ. हेमंत मुरके, डॉ. नीरज राघानी, डॉ. सोनम हरवानी, डॉ. स्नेहा पिंजानी, डॉ. विकी पिंजानी, डॉ. अमित डफले और डॉ. रोमा बजाज ने शिविर में अपनी सेवाएं दी.





