संपादक अनिल अग्रवाल का स्वीकृत पार्षद बनने पर जबरदस्त अभिनंदन

विभिन्न संगठनों सहित समाज के सभी घटकों से मिल रही बधाईयां

अमरावती/दि.27 – दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल का मनपा में स्वीकृत पार्षद बनने के चलते समाज के विभिन्न घटकों की ओर से जबरदस्त अभिनंदन किया जा रहा है तथा उन्हें बधाईयां व शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है. जिसके तहत आज विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों सहित नागरी समूहों द्वारा स्वीकृत पार्षद व संपादक अनिल अग्रवाल का भावपूर्ण सत्कार किया गया.

* कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल
शहर कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक पार्षदों व पदाधिकारियों द्वारा संपादक अनिल अग्रवाल के स्वीकृत पार्षद चुने जाने पर खुशी जताते हुए उनका भावपूर्ण सत्कार किया गया. साथ ही इस समय स्वीकृत पार्षद चुने गए पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे को भी पुष्पगुच्छ सौंपते हुए सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर अल्पसंख्यक क्षेत्रों से वास्ता रखनेवाले कांग्रेस कार्यकर्ता फिरोज खान, अब्दुल रफीक उर्फ रफ्फू पत्रकार, मुन्ना नवाब, निसार जे.के. सादिक शाह, गुड्ड हमीद, जावेदभाई, राजा खान, मोहम्मद साबीर आदि उपस्थित थे.

* कांग्रेस के महिला व पुरुष पार्षद
अमरावती मनपा के सदन में कांग्रेस की ओर से स्वीकृत पार्षद चुने गए संपादक अनिल अग्रवाल को अपने सहयोगी के तौर पर अपने बीच पाते हुए कांग्रेस के सभी महिला व पुरुष पार्षदों में भी हर्ष की लहर व्याप्त है. जिसके चलते कल होनेवाली मनपा की विशेष सभा से पहले आज हुई नियोजनपूर्व बैठक में शामिल होने हेतु पहुंचे स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल का कांग्रेस के सभी महिला व पुरुष पार्षदों ने जबरदस्त स्वागत किया. साथ ही उन्हें भावी कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएं भी दी. इस अवसर पर कांग्रेस के मनपा गटनेता व पूर्व महापौर विलास इंगोले, कांग्रेस शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत सहित पार्षद अनिता जितेंद्र काले, प्रशांत श्रीधर महल्ले, लुबना तनवीर सैय्यद मखदूम, राजश्री राजेंद्र जटाले, धीरज हिवसे, मालता संतोष गवई, डॉ. अर्चना संजय आत्राम, असमा फिरोज खान, विक्की उर्फ विशाल वानखड़े, सुनीता मनोज भेले, ललिता सुरेश रतावा, डॉ. संजय शिरभाते तथा शाह अफसरजहा सादिक आदि उपस्थित थे.

* कैट के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
मनपा के स्वीकृत पार्षद बनने के चलते संपादक अनिल अग्रवाल का आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड्स यानि कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कोर्डिनेटर श्याम शर्मा, विदर्भ अध्यक्ष विनोद कलंत्री, कोषाध्यक्ष पप्पू गगलानी, उपाध्यक्ष अनुप हरवानी, उपाध्यक्ष वासुदेव कृष्णनी महामंत्री आत्माराम पुरसवानी, महामंत्री गोपाल पांडे, सचिन जोशी, योगेंद्र गुप्ता एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव सुरेंद्र देशमुख ने पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए स्वागत किया.


* मनसे पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की अमरावती महानगर शाखा के धीरज तायडे, गौरव पाटिल, स्वप्नील पाजणकर, तुषार तंतरपाले व पंकज तायडे ने भी संपादक अनिल अग्रवाल के मनपा में स्वीकृत पार्षद बनने पर हर्ष जताते हुए उनका सत्कार एवं अभिनंदन किया.

* युवक कांग्रेस व एनएसयूआई ने किया सत्कार
कांग्रेस की ओर से मनपा में स्वीकृत पार्षद बनाए गए संपादक अनिल अग्रवाल का आज युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भावपूर्ण सत्कार किया गया. इस अवसर पर संकेत कुलट, नितीन काले और स्वप्नील साव युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के अनेकों पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही.
* आज रात पैराडाईज कॉलोनी में होगा भव्य नागरी सत्कार
संपादक अनिल अग्रवाल का मनपा में स्वीकृत पार्षद निर्वाचित होने के चलते आज रात 10 बजे स्थानीय पैराडाईज कॉलोनी में भव्य नागरी अभिनंदन व सत्कार किया जाएगा. सेवानिवृत्त डीवाईएसपी शेख सुल्तान के नेतृत्वतले इस सत्कार समारोह का आयोजन पैराडाईज कॉलोनी परिसरवासियों द्वारा किया जा रहा है. साथ ही पैराडाईज कॉलोनी परिसरवासियों द्वारा इस सत्कार समारोह के आयोजन को सफल बनाने हेतु जबरदस्त प्रयास भी किए जा रहे है.

Back to top button