‘माऊली’ के समक्ष नतमस्तक हुई ‘महामहिम’

शेगांव – अपने विदर्भ दौरे के तहत आज संत नगरी शेगांव पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत गजानन महाराज संस्थान (शेगांव) स्थित श्री सच्चिदानंद सद्गुरु संत गजानन महाराज की संजीवन समाधि के दर्शन किए. इस समय संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम द्रौपदी मुर्मू का भावपूर्ण स्वागत करते हुए उन्हें संत महिमा से अवगत कराया गया.

Back to top button