मंदिरों में 4 मार्च को होली-बसंतोत्सव

3 मार्च को ग्रहण और उसका सूतक

* ढाल थापनी 27 फरवरी को
अमरावती /दि.20 – होली के अगले दिन 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण पूरे दिन मंदिरों के पट बंद रहेंगे. ग्रहण का सूतक तडके 6.27 बजे लागू हो जाने से ग्रहण मोक्ष होने के बाद अर्थात शाम 7 बजे ही मंदिरों के पट खुलने की जानकारी पुरोहितों ने दी है. होली विवरण देते हुए बताया गया कि, ग्रस्तोदित चंदग्रहण के कारण इस वर्ष मंदिरों, देवालयों में होली-बसंतोत्सव का पर्व 4 मार्च बुधवार को विधिवत रुप से किया जाएगा. वहीं कुछ मंदिरों में आगामी 27 फरवरी को एकादशी के दिन होली का रंगोत्सव रखा गया है.
शहर के पुरोहितों ने यह भी बताया कि, ढाल थापनी का कार्य आगामी शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 10.30 बजे तक किया जा सकेगा. जल पोनी सोमवार 2 मार्च को दोपहर 4.30 बजे तक होगी. होलिका दहन सोमवार मध्यरात्रि 12.30 बजे से 2 बजे के दौरान श्रेयस्कर बताया गया है. चंद्रग्रहण का सूतक मंगलवार 3 मार्च को 6.30 बजे से माना जाएगा. ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3.27 बजे से रहेगा. ग्रहण का मध्य शाम 5.11 बजे होगा. ग्रहण की शुद्धि शाम 6.56 बजे होने की जानकारी पंचांग के जानकारों ने दी है.

Back to top button