कल रामदेव बाबा मंदिर में फूलों की होली

अमरावती/ दि. 28श्री रामदेव बाबा उत्सव समिति ने कल रविवार 1 मार्च को दोपहर 4.30 बजे से रात 8 बजे दौरान राजापेठ स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर में फूलों की होली और भजन, फाग गीतों का आयोजन किया है. होली के पावन पर्व पर बाबा के सानिध्य में भजन अमृत में सहभागी होने का आवाहन समिति ने किया है. भजनों की प्रस्तुति जय जोशी, अक्षिता पांडे, स्वरश्री, विवेक गुप्ता, विशाल गुप्ता, डॉ. सारंग तापडिया, जय करवा, ओम चायल, जाजू आदि देंगे. अत: सह परिवार, मित्रों सहित पधारने की विनती उत्सव समिति ने दी है.

Back to top button