अकोला में भीषण हादसा, 2 को रौंदा
रंगपंचमी के उत्साह पर पानी

* तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
अकोला /दि.4 – पूरा शहर रंगपंचमी के उत्साह से सराबोर था. वहीं आयकर चौराहे पर एक भीषण सडक दुर्घटना ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया. तेज रफ्तार वाहन ने रंग खेलकर लौट रहे दो युवकों को रौंद देने का समाचार है. एक युवक का नाम मनोज रोकडे बताया गया है. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जानकारी के अनुसार रंगों का त्यौहार मनाकर घर लौट रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों में इस बात को लेकर भ्रम बना हुआ है कि, टक्कर मारने वाला वाहन एम्बुलेंस था या दमकल थी. दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस ेने हादसे की जांच शुरु कर दी है. दुर्घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा और पीडित परिवार गहरे सदमे में है.





