खाने के बिल के विवाद में होटल मालिक ने युवक को पीटा

सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज

अमरावती/दि.5 – बस स्थानक के पास स्थित मनमोहन होटल में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में होटल मालिक और उसके भाई द्बारा एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया हैं. सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार 3 मार्च की शाम 5.30 बजे के दौरा घटित हुई. इस संबंध में देर रात 12 बजे के दौरान शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायतकर्ता गितेश गणेशराव वाटकर (25, टोपे नगर) ने बताया कि वह अपने छोटे भाई ऋतिक वाटकर और मित्र महेश देशमुख व संकेत शेलके के साथ होटल में खाना खाने गया था. खाना खाने के बाद 8,860 रुपए का बिल चुकाया गया.बिल की राशि अधिक लगने पर गितेश ने होटल मालिक से पूछताछ की जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया.
आरोप है कि होटल मालिक कामेश शर्मा (38) ने गालीगलौच करते हुए गितेश के साथ धक्कामूक्की की इसके बाद होटल के एक वेटर ने गितेश को पकड लिया और कामेश शर्मा ने लकडी के डंडे से उसके दोनों हाथों और पैरों पर मारपीट की. इस दौरान कामेश का भाई रजत शर्मा(35) भी वहां पहुंचा और उसने भी मारपीट की. घटना के बाद घायल गितेश घर चला गया और बाद में इर्विन अस्पताल में उपचार करया. इसके बाद सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

Back to top button