पुलिस को खबर रहे बिना इतनी हिम्मत कैसे ?
पालकमंत्री बावनकुले का खुला इशारा

* मामला पांच किलो एमडी ड्रग्ज जब्ती का
* पुलिस कर्मचारी भी इनवॉल हो सकते हैं
अमरावती/ दि. 5- जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आज कहा कि अमरावती मेंं पांच किलो की मात्रा में मेफेड्रॉन मिलना बहुत खतरनाक और चौंकानेवाली बात है. पुलिस को खबर न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. कोई इतनी हिम्मत कैसे कर सकता है. पुलिस कर्मचारी भी इनवॉल हो सकते है, इसकी पूरी जांच के निर्देश वे सीपी और एसपी को आज ही होनेवाली बैठक में देनेवाले हैं. एक दिवसीय यात्रा पर अमरावती पधारे पालकमंत्री बावनकुले ने मीडिया के सवालों के जवाब में उपरोक्त गंभीर बात कही और इशारा दिया.
पालकमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछली यात्रा दौरान भी कई बार स्पष्ट कहा है कि देहात हो या शहर, अवैध धंधे बिल्कुल सहन नहीं किए जायेंगे. उसी प्रकार सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, आरोपियों, अपराधियों की धर पकड के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त को पहले ही निर्देश दिए थे. उसी प्रकार शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने, आरोपियो ंको पकडने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस की बात भी कही थी. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने अमरावती से हो रही गौवंश तस्करी पर भी अंकुश लगाने के निर्देश पुलिस को देने की जानकारी दी.





