विदर्भ में नायलॉन मांजे से कितने हुए घायल : हाईकोर्ट

नागपुर /दि.10 – बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर खंडपीठ ने नायलॉन मांजा को लेकर राज्य सरकार को निर्देश जारी किये है. कोर्ट ने मकर संक्रांति के दौरान विदर्भ के 11 जिलों में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा के कारण कितनी दुर्घटनाएं हुई, उनमें कितने लोग घायल हुए तथा नायलॉन मांजा का इस्तेमाल करने वालों से कितनी जुर्माना राशि वसूली गई, इन सभी बिंदूओं पर जिलावार विस्तृत जानकारी मांगी है. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि, 23 मार्च तक यह पूरी जानकारी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाये.





