विविध पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों पर मुझे गर्व हैं

पूर्व राज्यमंत्री वसुधा देशमुख का प्रतिपादन

* देशमुख महाविद्यालय में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन
चांदूर बाजार/दि.4 – पूर्व विद्यार्थी महाविद्यालय के प्रति प्रेम कायम रखे. विविध क्षेत्रों में कार्यरत विद्यार्थियों पर मुझे गर्व हैं. इस संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने अधिकारी, प्राध्यापक, वकील, किसान ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत होकर नाम कमाया, इसका मुझे अभिमान है, ऐसा प्रतिपादन पूर्व राज्यमंत्री वसूधा देशमुख ने किया. वे स्थानीय देशमुख महाविद्यालय में आयोजित पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन में बोल रही थी.
पूर्व राज्यमंत्री वसुधा देशमुख ने आगे कहा कि संस्थान की स्कूलों का जाल आदिवासी दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचा हैं. गुणवत्तापूर्वक शिक्षा की वजह से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हैं. गुरूजनों से नजदिकी की वजह से सही मायनों में विद्यार्थियों का निर्माण होता हैं. सम्मेलन का उद्घाटन वसुधा देशमुख के हस्ते किया गया. इस समय प्रमुख अतिथि के रूप में पिपल्स वेलफेअर सोसायटी सदस्य प्रकाश वानखडे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वनिता चोरे, पूर्व विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकूंद देशमुख, पूर्व विद्यार्थी तथा नागपुर धर्मदाय आयुक्त संस्था के सहायक चैरिटी कमिश्नर संतोष राउत, पूर्व विद्यार्थी महिला प्रतिनिधि चेतना भट, पूर्व मुख्य लिपिक राजेंद्र देशमुख, सीनेट सदस्या किरण परतेती उपस्थित थी.
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. नानासाहब देशमुख, स्व. नारायणराव देशमुख, संत गाडगे बाबा की प्रतिमा का पूजन पूर्व राज्यमंत्री वसूधा देशमुख एवं पूर्व प्राचार्य जीवनराव देशमुख के हस्ते किया गया. इस दौरान प्राचार्य डॉ. वनिता चोरे ने अपने प्रास्ताविक में 35 वर्षों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक व क्रीडा विभाग का मसौदा प्रस्तुत किया. इस अवसर पर आशियाई खो-खो स्पर्धा में भारतीय टीम के कैप्टन आशीष कावरे, प्रगतिशील किसान, गजानन उल्हें, प्राचार्य सुनीता चौधरी, सहायक चैरिटी कमिश्नर संतोष राउत, प्रा. चेतना भट, प्रा. डॉ. अतुल देशमुख, मोहिनी परतेकी, प्रा. प्रणित देशमुख सहित 36 विद्यार्थियों का शाल, श्रीफल व सम्मानचिन्ह प्रदान कर मान्यवरों के हस्ते सत्कार किया गया. सम्मेलन का संचालन प्रा. डॉ. विनय वसूले ने किया व आभार प्रा. डॉ. विना वैद्य ने माना. सम्मेलन को सफल बनाने सभी प्राध्यापक, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, रासेयो स्वयंसेवक व महाविद्यालय के विद्यार्थियो ने अथक प्रयास किए.

Back to top button