इर्शालवाडी गड के पास बाइक खड़ी करके ट्रेकिंग के लिए ऊपर गया

युवक की घाटी में गिरकर मौत

रायगड /दि.13- छुट्टियां लगने के बाद कहीं न कहीं साहसिक ट्रेकिंग के लिए आज की युवा पीढ़ी उत्सुक रहती है, कई बार ट्रेकिंग का शौक पूरा करते हुए अलग-अलग किलों, घाटियों, पहाड़ों में घूमने का शौक भी युवा निभा रहे हैं. लेकिन इसी शौक के कारण कई बार गंभीर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं. कई बार ऊंचे पहाड़ों या घाटियों से संतुलन बिगड़ने पर जान गंवानी पड़ती है या कभी-कभी हमेशा के लिए अपंगता भी आ जाती है. रायगड जिले के इर्शाल गड पर ऐसी ही एक घटना घटी है, जिसमें 26 वर्षीय युवक का शव किले के पायथ्य में मिला है.
रायगड के इर्शाल गड पर ट्रेकिंग के लिए आए एक पर्यटक की घाटी में गिरकर मौत हो गई है. जिले के खालापुर तालुका के इर्शालवाडी में यह घटना हुई है और भिवंडी के आकाश वाघमोडे (उम्र 26) रविवार को इर्शालगड पर सोलो ट्रेकिंग के लिए आए थे. लेकिन अकेले ट्रेकिंग के लिए आने के दौरान वह घाटी में गिर गया, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. आकाश की मोटरसाइकिल इर्शालगड के पास में मिली, और उससे संपर्क नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने जांच शुरू की थी. खालापुर पुलिस और खोपोली के हेल्प फाउंडेशन ने सोमवार को खोज अभियान शुरू किया, तब आकाश की घाटी में गिरकर मौत होने की बात सामने आई. इर्शालगड की घाटी के पायथ्य में आकाश का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने घटना का पंचनामा किया और उसके परिवार को जानकारी दी.

Back to top button