चंद मिनटो में शातीर चोरों ने तीन मकानों में लगाई सेंध
गाडगेनगर थाना क्षेत्र के रेवसा मार्ग की घटना

* 7 से 8 सदस्यों वाला गिरोह रहने की संभावना
* परिसर के नागरिकों में भारी दहशत
अमरावती/दि.21 – गाडगेनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार मध्यरात्रि को चार स्थानों पर घरफोडी और एक अपार्टमेंट की पार्किंग से दुपहिया चोरी घटना उजागर हुई हैं. शातीर चोरों ने नवसारी और रेवसा मार्ग परिसर के चार बंद मकानों को निशाना बनाया. इस प्रकरण में पुलिस ने दो स्वतंत्र मामले दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की हैं. विशेष यानी इसमें एक चोर वहां के बुट और चप्पल भी चुराकर ले जाता हुआ फुटेज में दिखाई दे रहा हैं.
जानकारी के मुताबिक रेवसा मार्ग पर स्थित देवी अपार्टमेंट में गुरूवार की देर रात 3.30 से 4.30 बजे के दौरान दो मोटर साईकिल पर 7 से 8 चोर पहुंचे और इन बदमाशो ने अपार्टमेंट के अमोल दादाराव बायस्कर, तेजस डाखोरे व एक अन्य के बंद फ्लैट में सेंध लगाई. घर के सामान को अस्तव्यस्त कर चोरों ने इसी अपार्टमेंट के पार्किंग में खडी प्रणय सहारे की डेढ लाख रुपए मूल्य की दुपहिया चुरा ली. करीबन 15 मिनट तक चला यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं. यह फुटेज यहां के नागरिकोंं ने पुलिस को सौंपे हैं. शुक्रवार को सुबह 6.22 बजे के दौरान इस अपार्टमेंट के फ्लैट में रहनेवाला नागरिक घर के बाहर आने के बाद चोरी की यह घटना उजागर हुई. उसके पूर्व श्रीमंगल कॉलोनी में चोरी होने की जानकारी मिलते ही 3.10 बजे के दौरान गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव तत्काल घटनास्थल पहुंचे और फुटेज देखकर यंत्रणा को दिशा निर्देश दिए. पुलिस दल श्रीमंगल कॉलोनी में रहते उन्हें देवी सदन परिसर में चोरी होने का पता चला. 20 फरवरी को तडके 3.32 बजे के दौरान शातीर चोरों का गिरोह देवी सदन में घूसा और 3.47 बजे के दौरान वे बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है. प्रणय सहारे ने शुक्रवार को तडके 6.30 बजे इस बाबत शिकायत दर्ज की.
* बैंक कर्मचारियों के घर निशाने पर
दूसरी घटना नवसारी परिसर के श्रीमंगल कॉलोनी में घटित हुई. यहां रहनेवाले बैंक कर्मचारी अभिजीत नरताम अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर अपने मूल गांव गए थे. गुरूवार की देर रात 3 बजे के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोडकर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में से 70 हजार रुपए नकद समेत कुल 74 हजार रुपए का माल चुरा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही अभिजीत नरताम गांव से लौटकर घर पहुंचे तब उन्हें घर का सामान अस्तव्यस्त दिखाई दिया. परिसर के नागरिकों ने 7 से 8 चोरों को इस परिसर में घुमते हुए देखा हैं.
* सीसीटीवी फुटेज वायरल
20 फरवरी को तडके 2.14 बजे के दौरान 3 दुपहिया से 9 सदस्योंवाला एक गिरोह सीसीटीवी में कैद हुआ हैं. इसमें पीला शर्ट पहना एक युवक देवी अपार्टमेंट के फ्लैट का दरवाजा तोडता हुआ तथा उसी अपार्टमेंट में घुसे 2 से 4 सदस्य भी 2.14 से 2.17 बजे के दौरान हाथ में टॉमी लेकर घुमते हुए दिखाई देते हैं. दोनों सीसीटीवी फुटेज के चोरों के गिरोह एक ही रहने की जानकारी पुलिस ने दी.
* तलाश जारी हैं
गाडगे नगर पुलिस ने इस प्रकरण में दो स्वतंत्र मामले दर्ज किए हैं. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी की जानकारी पर चोरों की तलाश की जा रही हैं. शुक्रवार को तडके 2.48 बजे कॉल आने के बाद हम तत्काल श्रीमंगल कॉलोनी में पहुंचे.
– गोरखनाथ जाधव,
थानेदार गाडगेनगर





