तक्षशीला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में स्वयंसिध्दा केंद्र का उद्घाटन
छत्राओं को दिया जाएगा विविध कौशल्य का प्रशिक्षण

दारापुर/दि.4 – श्री दादासाहब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट अमरावती द्बारा संचालित स्थानीय तक्षशीला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में संगाबा विद्यापीठ से सलग्न स्वयंसिध्दा केंद्र का उद्घाटन किया गया. स्वयं सिध्दा केंद्र का उद्देश्य छत्राओं में आत्मविश्वास बढाना और विविध कौशल्य का प्रशिक्षण दिया जाना हैं. जिससे छत्राओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दादासाहब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा किर्ती गवई ने की तथा प्रमुख अतिथि के रूप में ट्रस्ट के सचिव प्राचार्य डॉ. कमलाकर पायस, प्राचार्य पी.आर.एस. राव, प्राचार्य डी.टी. इंगोले, प्राचार्य डॉ. मल्लू पडवाल, प्राचार्य संजोग काकडे उपस्थित थे. सभी उपस्थित मान्यवरों के हस्ते दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई और स्वयंसिध्दा केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस उपक्रम को संगाबा विद्यापीठ की स्वयंसिध्दा संचालक डॉ. वैशाली गुडधे ने योगदान दिया.
स्वयंसिध्दा केंद्र की संयोजिका अपेक्षा इंगले ने अपने प्रास्ताविक में केंद्र की स्थापना का उद्देश्य स्पष्ट किया. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षा किर्ती गवई ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयं सिध्दा स्त्री शक्ति यह समाज परिवर्तन की ताकत हैं. वहीं प्राचार्य डॉ. डी.टी. इंगोले ने सभी छात्राओं से केंद्र के माध्यम से उपलब्ध होनेवाले विविध प्रशिक्षण का लाभ लेने का आवाहन किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ. कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.





