स्व. मनोज वाढीवे की स्मृति में प्रवेश द्बार का लोकार्पण

वाढीवे परिवार का आयोजन

धामणगांव काटपुर/दि.4 – स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक सिताराम वाढीवे यह मुख्यध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए है. वह आदिवासी समाज के लिए आदर्श व्यक्तिमत्व है. उन्हें दो बेटे व एक बेटी हैं. विशेष यानी तीनों ही पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं. धामणगांव जैसे छोटे से गांव में रहकर अत्यंत सामान्य परिस्थिति में इस परिवार ने शिक्षा के महत्व को पहचाना और पुलिस विभाग में पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत हुए. परंतु तीनों बहन- भाईयों में से पुलिस निरीक्ष मनोज वाढीवे का आकस्मिक निधन हो गया.
मनोज वाढीवे के आकस्मिक निधन से उनके परिवार व गांव में दुखों का पहाड टूट पडा. दुख से उभरकर गांव में उनकी स्मृति को कायम रखने परिवार ने स्व. मनोज वाढीवे की स्मृति में भव्य प्रवेश द्बार अपने स्वयं के खर्च से निर्माण किया. उस प्रवेश द्बारा का लोेकार्पण 22 फरवरी को गांव के उच्च शिक्षा विभूषित डॉ. समीर देशमुख के हस्ते किया गया. इस समय ग्रामवासियों की ओर से उनका सत्कार किया गया. इस अवसर पर प्रमोद आमले, सरपंच, उपसरपंच, ग्रापं सदस्य, सिताराम वाढीवे परिवार, रवि देशमुख समेत ग्रामवासी उपस्थित थे.

Back to top button