नागपुर में अस्पताल पर आयकर छापा

40 लाख अघोषित मिले

नागपुर/ दि.13- सेंट्रल एवेन्यु के एक अस्पताल पर आयकर विभाग की गुप्तचर और अपराध जांच दल ने छापा मारा तो 40 लाख से अधिक का लेन देन अघोषित पाया गया. यह भी दावा किया गया कि गत गुरूवार शाम की गई कार्रवाई में आयकर टीम ने अस्पताल में कई मरीजों से 2 लाख रूपए से अधिक के बिल का नकदी में भुगतान स्वीकार किया गया. देर रात तक आयकर महकमा वहां हिसाब किताब की बुक और रिकॉर्ड खंगाल रहा था. रजिस्टर, बिल बाउचर, लेन देन का रिकॉर्ड, कैशबुक की पडताल चल रही थी. अस्पताल में लाखों का लेन देन बराबर दर्ज नहीं होने का विषय देखा गया.

Back to top button