डुप्लिकेट नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलानेवाले नामजद

गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.6 – गाडगेनगर यातायात विभाग के जवान द्बारा फैन्सी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू रहते उन्हें एक डुप्लिकेट नंबर प्लेट लगा हुआ वाहन कार्रवाई के दौरान दिखाई दिया. जांच पडताल के बाद संबंधित पर मामला दर्ज किया गया हैं. यह घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र की हैं.
जानकारी के मुताबिक गाडगेनगर यातायात विभाग की महिला पुलिस हवलदार मंगला बोडखे द्बारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक वह गल्स हाइस्कूल से जिलाधिकारी कार्यालय के दौरान वन विभाग कार्यालय के पास फैन्सी नंबर प्लेट बाबत कार्रवाई कर रही थी तब उन्होंने एक्सयूवी 700 वाहन को फैन्सी नंबर प्लेट रहने पर कार्रवाई करते हुए चालान थमाई. तब उनके ध्यान में आया कि इस महेंद्र कंपनी के सफेद रंग के वाहन का नंबर डुप्लीकेट हैं. इस वाहन पर नंबर एमएच 27-ईसी-1818 लगा हुआ था और जब मूल कागजपत्र देखे तब उसका असली नंबर एमएच-27-ईसी-7818 था. आरोपीद्बारा जनबुझकर यह कृत्य किए जाने और नागरिकों के साथ धोखाधडी करने के मकसद से नकली नंबर प्लेट लगाने की बात प्रकाश में आते ही गाडगे नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने सुरज आहुजा और दिनेश कंठाले के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button