गया और भोपाल मनपा से मांगी गई जानकारी
नैकॉफ का मामला, मनपा ने रोका 77 लाख का बिल

* सुकली कंपोस्ट डिपो बायोमायनिंग ठेका प्रकरण
अमरावती/दि.9 – सुकली कंपोस्ट डिपो पर कचरे की बायोमायनिंग का ठेका दी गई नैकॉफ कंपनी का भोपाल और बोधगया महापालिका से ब्यौरा मांगे जाने की जानकारी अमरावती महापालिका सूत्रों ने दी है. मनपा द्वारा उपरोक्त दोनों महापालिका से नैकॉफ संबंधी डिटेल तलब किए गए हैं. उसी प्रकार नैकॉफ से भी खुलासा करने कहा गया है. नैकॉफ एक-दो दिनों में अपना रुख स्पष्ट करेगी, ऐसा बताया गया.
महापालिका ने गत जनवरी में बायोमायनिंग ठेके हेतु निविदा प्रक्रिया अपनाई. जिसमें चार कंपनियों ने रुचि दिखाई थी. एक कंपनी बाद होने पश्चात तीन कंपनियों में प्रतिस्पर्धा हुई और नैशनल फेडरेशन ऑफ फॉर्मर्स प्रोक्योरमेंट इंडिया लि. नैकॉफ को ठेका दिया गया. किंतु दो ही दिनों में विवाद पैदा हो गया. आरोप है कि, उक्त कंपनी ब्लैकलिस्टेड है.
* भोपाल में भी विवाद
प्रश्न उठाए जा रहे हैं कि, गया और भोपाल मनपा में नैकॉफ कंपनी पर कथित रुप से कैग रिपोर्ट में टिप्पणियां की गई थी. कैग रिपोर्ट में कई अनियमितता का जिक्र उक्त कंपनी को लेकर किए जाने का आरोप व चर्चा है. ऐसे में विवादित कंपनी को ठेका दिए जाने पर प्रश्न उपस्थित किए जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि, राष्ट्रीय ग्रीन ट्रैब्यूनल एनजीटी ने पहले ही अमरावती मनपा को करोडों रुपए जुर्माना कर रखा है. चर्चा है कि, बिहार की गया मनपा ने उक्त कंपनी का 77 लाख का भुगतान अनियमितता के कारण रोक रखा है. अब कंपनी ने हाईकोर्ट का द्वार खटखटाया है. इधर अमरावती मनपा द्वारा कंपनी को ठेका दिए जाने से बडी चर्चा हो रही है.