प्रशांत नगर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान का निरीक्षण
समस्याओं का त्वरित समाधान

* प्रभाग के नगरसेवकों के साथ वायएसपी के मार्गदर्शक सुनील राणा और उपमहापौर सचिन भेंडे रहे मौजूद
अमरावती/दि.26 – प्रशांत नगर क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद उद्यान में व्याप्त समस्याओं को लेकर युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा, मनपा उपमहापौर सचिन भेंडे एवं प्रभाग क्रमांक 12 की नगरसेविका ने 23 मार्च को उद्यान का दौरा किया.
इस दौरान मनपा के संबंधित अधिकारी, सुपरवाइजर, वॉटर सप्लाई विभाग के अधिकारी, सैनेटेशन विभाग के कर्मचारी तथा कोणार्क कंपनी के समन्वयक भी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर उद्यान की स्थिति का जायजा लिया और नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर चर्चा की. निरीक्षण के तुरंत बाद सफाई अभियान चलाकर जमा कचरे को हटाया गया. साथ ही 24 मार्च को अतिरिक्त बढ़े हुए पेड़ों की छंटाई की गई और बंद पड़े बिजली के लाइटों को ठीक कर नए लाइट लगाए गए. वॉटर सप्लाई विभाग द्वारा पाइपलाइन की जांच कर आवश्यक मरम्मत करने तथा जरूरत पड़ने पर नई पाइपलाइन डालने का निर्णय लिया गया है. नगरसेविका ने बताया कि इस उद्यान को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कर नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.





