रिफॉर्म्स क्लब की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह
पदाधिकारियों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया

* नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का किया स्वागत
अमरावती/दि.3– रिफॉर्म्स क्लब की साल 2026-28 की नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदग्रहण समारोह का आयोजन 1 अप्रैल को किया गया. इस अवसर पर पदग्रहण समारोह में क्लब के सदस्यों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
पदग्रहण समारोह में दिवेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली. डॉ. राजेश जवादे ने सचिव के रुप में पद ग्रहण किया. कार्यकारिणी के 9 सदस्यों में से डॉ. अश्विनकुमार देशमुख को उपाध्यक्ष तथा अनिल विखे का सर्वसहमति से कोषाध्यक्ष पद पर चयन किया गया. पदग्रहण के उपरान्त ओपेरा हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का क्लब के सदस्यों ने अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंघई, उमेश महेंद्र, राजू मूंधडा और अजय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी. साथ ही डॉ. संचीता समीर पांडे, नितिन चेंदुलकर, सारंग राउत, हेमंत लढ्ढा, राहुल चड्डा, अमन तलडा व अंगद देशमुख का विशेष तौर पर अभिनंदन किया गया. इस दौरान अध्यक्ष दिवेश अग्रवाल और सचिव डॉ. राजेश जवादे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्वाध्यक्ष डॉ. विजय अग्रवाल (ताउजी) को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए क्लब को और अधिक गौरवशाली बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया.
समारोह में वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंघई द्वारा आयोजित विशेष प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही. इसमें प्रतिभागियों को क्लब के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के नाम का अनुमान लगाना था. इस प्रतियोगिता में कुल 49 सदस्यों ने सहभाग लिया, जिनमें से 25 ने सही अनुमान लगाया. इनमें से 4 सौभाग्यशाली विजेताओं की घोषणा की गई. समारोह के अंत में क्लब के सभी सदस्य एवं स्टाफ ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. इस समय रोहित राठी, दिलीप अग्रवाल, अजय चिमोटे, डॉ. अतुल यादगिरे, शरद चुटके, संजय गुल्हाने, प्रकल्प राठी, श्रीकांत देशमुख, गजेंद्र देशमुख, महेंद्र सिंह राजपुत, अर्पित गोयनका, मंदार जयस्वाल, समीर पांडे सहित अनेक सदस्य एवं क्लब स्टाफ उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन विवेक उर्फ लकी छाबडा ने किया.





