30 क्विंटल सरकारी चावल की तस्करी पकडी

चांदुर बाजार पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी नामजद

अमरावती/दि.9 – चांदुर बाजार पुलिस ने अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी लेते हुए 30 क्विंटल सरकारी चावल की तस्करी को पकडा तथा माल सहित बोलेरो वाहन ऐसे कुल 5 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक चांदुर बाजार पुलिस के दल ने चांदुर बाजार होकर मोर्शी की ओर जा रहे बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमएच-48/एवाय-6802 को नाकाबंदी के दौरान रुकवाकर उसकी तलाशी ली, तो वाहन में 30 क्विंटल सरकारी अनाज लदा हुआ पाया गया. जिसके बारे में पूछताछ करने पर वाहन चालक शेख आरिफ शेख हारुण (24, परतवाडा) ने बताया कि, सरकारी चावल की इस खेप को वह दीपक गंगाप्रसाद गुप्ता (47, परतवाडा) के कहने पर मोर्शी की ओर लेकर जा रहा था. जिसके बाद चांदुर बाजार पुलिस ने सरकारी चावल की खेप सहित बोलेरो वाहन को अपने कब्जे में लिया. साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच करनी शुरु की.
यह कार्रवाई परिविक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक सागर भांबरे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक सिद्धेश्वर उमाले, पोहेकां रुपेश श्रीवास व नरेंद्र मुलतकर के दल द्वारा की गई. मामले की जांच एपीआई उल्हास राठोड व पोकां गोविंद शिंदे द्वारा की जा रही है.

Back to top button