सफल रहा इकरा इंग्लिश स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन

विधायक साजिद खान पठान की मुख्य उपस्थिति

अमरावती/दि.11-इकरा इंग्लिश स्कूल, रौशन नगर, अमरावती में 9 फरवरी को वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पश्चिम क्षेत्र के लोगों के लिए खास था, जिसमें शिक्षा के महत्व को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं. पूर्व कैबिनेट मंत्री एड. यशोमती ताई ठाकुर और अकोला पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक साजिद खान पठान ने इस आयोजन में शिरकत की. इनके साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भैय्या पवार, नगर सेवक फिरोज खान, यूथ कांग्रेस के फिरोज शाह, स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष अब्दुल रफीक पत्रकार, और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.
कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्याध्यापक आरीफ तबरेज और यास्मीन मिस ने किया. उनके साथ-साथ शिक्षकगण नाजमीन मिस, शिफा मिस, तूबा मिस और सायमा मिस ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, उनके पालकों, और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. इकरा इंग्लिश स्कूल का यह स्नेह सम्मेलन न केवल एक उत्सव था, बल्कि यह शिक्षा के प्रति समर्पण और सामुदायिक भागीदारी का प्रतीक भी बना.
* बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा
कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान इकरा इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो सभी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे. बच्चों के अभिनय और कला कौशल ने सभी का दिल जीत लिया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक बढकर प्रस्तुतियों ने सभी को मुग्ध कर दिया.
शिक्षकों की सराहना
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यशोमति ठाकुर ने अपने भाषण में स्कूल के शिक्षकों और मुख्याध्यापक आरीफ तबरेज की सराहना की. उन्होंने स्कूल में महिला उपस्थितियों को देखकर खुशी व्यक्त की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है.
साजिद पठान ने बच्चों और अभिभावकों का बढाया उत्साह
कार्यक्रम में विशेष रूप से अकोला पश्चिम विधानसभा के विधायक साजिद खान पठान ने उपस्थिति दर्शाई. उनके आगमन पर दर्शकों में जोश और उत्साह था. विधायक ने स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा, यह देख कर मैं हैरान हूं कि इतने छोटे बच्चों ने इतनी अच्छी तैयारी की है और मंच पर इतनी आत्मविश्वास से प्रदर्शन किया है. यह स्कूल और इसके शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है. पालकों की उपस्थिति और उत्साह की सराहना साजिद खान पठान ने बच्चों के पालकों की उपस्थिति और उत्साह को भी सराहा. उन्होंने आयोजकों की मेहनत की तारीफ की और यह भी कहा कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.

Back to top button