क्या तेज हुई गर्मी की आहट !

अमरावती में पारा 33 डिग्री पार

अमरावती/ दि. 3-पश्चिम विदर्भ के सभी 5 जिलों में पिछले सप्ताह से ठंड गायब होने के साथ अधिकतम पारा लगातार बढता नजर आ रहा है. नागपुर प्रादेशिक मौसम विभाग द्बारा दर्शाई गई ठंड की संभावना अब लगता है गलत साबित होगी. अमरावती में पारा 33 डिग्री को पार कर गया है. उसी प्रकार वातावरण में नमी की जगह शुष्कता का अहसास हो रहा है. जिससे लोगों को गर्मियों की आहट तेज लग रही है.
अमरावती, अकोला, बुलढाणा में पारा बढने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. अकोला में 32.8, बुलढाणा में 31, वाशिम में 31.2, यवतमाल में 31 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. उसी प्रकार न्यूनतम पारा भी 16, 17 डिग्री को पार कर गया है. जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है. अब तक बंद पंखे शुरू करने पड रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि बीते दो वर्षो से फरवरी माह से ही अमरावती संभाग में गर्मिया शुरू होने का संकेत रहा है. मार्च- अप्रैल में तो बेमौसम बरसात और ओले गिरने की घटनाएं देखी गई थी. इस बार भी ऐसे ही कुछ संकेत जलवायु के नजर आ रहे हैंं. गर्मियों के सीजन की दृष्टि से व्यापारियों ने तैयारी कर ली है. वही मौसम विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन को पश्चिमी विक्षोभ का असर बताते हैं.

Back to top button