आखिरकार जय का शव समुद्र में मिला

जलगांव/दि.24 – चेन्नई में समुद्र में डूबे जामनेर तहसील के पालधि गांव के अभियंता जय नरेंद्र पाटील (22) का शव तीसरे दिन सोमवार को खोज दल को बरामद हुआ. एयर एंबुलंस से उसका शव जलगांव लाया जानेवाला हैं.
चेन्नई के कॉग्निझंट कंपनी के प्रशिक्षणार्थी युवाओं के साथ शनिवार को सुबह जय पाटिल बीज पर घुमने के लिए गया था. उस समय समुद्र की लहर में तीन लोग बह गए. उसमें राज केदारी बच गया. जबकि भंडारा निवासी मयुरी चौधरी का शव रविवार को मिल गया था. जय की खोज शुरू थी. सोमवार को सुबह 8.15 बजे पुलिस ने जय के पिता नरेंद्र पाटिल को मोबाईल संदेश भेजा. उसमें एक शव बरामद होने की जानकारी दी गई. इस प्रकरण में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच दल को विशेष निर्देश दिए थे.





