नांदगाव खंडेश्वर में मुद्रांक विभाग का जनता दरबार
नागरिकों की समस्याओं का तुरंत निपटारा

नांदगाव खंडेश्वर/दि.19 -नांदगाव खंडेश्वर में मुद्रांक विभाग की ओर से आयोजित जनता दरबार उत्साह से संपन्न हुआ. मुद्रांक जिलाधिकारी अनिल औतकर की प्रमुख उपस्थिति में इस जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इस समय नागरिकों की विविध शिकायतें व समस्याएं जानकर तुरंत व प्रभावी निपटारा किया गया.
जनता दरबार में मुद्रांक विभाग अंतर्गत दस्त पंजीयन, डबल पंजीयन, वारिस पंजीयन तथा नियमितीकरण संबंधी नागरिकों की समस्याएं रखी गई. सरकार की सूचना के अनुसार दस्तावेजों की जांच कर संबंधित प्रकरणों पर तुरंत सुनवाई की गई. जिससे नागरिकों ने समाधान व्यक्त किया. इस समय मुद्रांक विभाग के सहायक निबंधक रुपेश बनसोड, कनिष्ठ लिपिक कुंडलिक राठोड व सारिका भेंडे, नगराध्यक्ष प्राप्ती मारोटकर, नगरसेवक प्रकाश मारोटकर, पूर्व नगरसेविका सीमा जाधव, दत्तलेखक तथा मुद्रांक विभाग के कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे. संचालन सारिका भेंडे ने किया.