जेसीआई अकोला यंगिस्तान का स्थापना समारोह
अध्यक्ष सीए अर्पित खटोड़, सचिव सीए आयुष गोयनका ने ली शपथ

अमरावती/दि.3 – जेसीआई अकोला यंगिस्तान ने अपने 8 वें वर्ष में प्रवेश किया और 1 फरवरी अकोला में अपना आठवाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया. समारोह की शुरुआत एमओसी डॉ. सर्वेश खोरिया और डॉ. आयुषी खोरिया ने की. सीए अर्पित खटोड़ ने अध्यक्ष व सीए आयुष गोयनका ने जेसीआई अकोला यंगिस्तान के वर्ष 2026 के सचिव पद की शपथ ली. मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक केलकर, जोन अध्यक्ष 2026 के रूप में जेएफडी सौरभ गट्टानी, जोन वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जेएफएम साकेत गोयनका शामिल थे. आईपीपी गोविंद भाला ने अध्यक्षता संभालकर कर नए अध्यक्ष अर्पित खटोड़ को शपथ दिलाई तथा कॉलर, गैवेल और पिन दिया.
* वर्ष 2026 के लिए नया एलजीबी
नई कार्यकारिणी में गोविंद भाला, अर्पित खटोड, आयुष गोयनका, सिद्धार्थ काकानी, निखिल धूत, कुशल जैन, अक्षय धाबलिया, अनिरुद्ध खटोड़, अंकित भाला, योगेश काबरा, मुकुंद खटोड़, वरुण अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, जयेश गुरबानी, दिलीप गढ़िया, मितेश हेडा, रोहन बियानी, रोहित मालपानी, सर्वेश खोरिया, सागर राठी, प्रतीक राठी, सचिन सयानी, शुभम भाला, प्रतीक मंत्री का समावेश है.





