टीसीएस में मिलेगी नौकरी, 24 को प्लेसमेंट ड्राइव

अमरावती /दि.21 – टाटा की मशहूर कंपनी टीसीएस में प्लेसमेंट का अवसर अमरावती के सुशिक्षित बेरोजगारों को मिलने जा रहा है. आगामी मंंगलवार 24 मार्च को सुबह 10 बजे से संत गाडगे बाबा अमरावती विवि के स्वामी विवेकानंद विद्यार्थी भवन में कौशल्य विकास रोजगार और उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र द्वारा दिनदयाल उपाध्याय रोजगार अभियान अंतर्गत प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया है. युवाओं को टाटा कन्सल्टंसी सर्विसेस में जॉब मिल सकता है. अत: बेरोजगार युवकों से अपने दस्तावेज और रिजूमें लेकर उपस्थित रहने का आवाहन उपायुक्त ठाकरे, विद्यार्थी विकास के संचालक डॉ. राजीव बोरकर और कौशल्य केंद्र की सहायक आयुक्त प्रांजलि बारस्कर ने किया है.
उल्लेखनीय है कि, चयन प्रक्रिया कागजात की जांच पश्चात योग्यता परीक्षा और प्रत्यक्ष इंटरव्यू होंगे. पंजीयन के लिए और अधिक जानकारी के लिए रोजगार सम्मेलन कक्ष प्रमुख अजय चव्हाण 8983419799 अथवा सहायक अक्षय डोइजड 7972755787 से संपर्क किया जा सकता है.

* बीए, बीकॉम भी लगेंगे काम से
इस सम्मेलन में टीसीएस ने बीपीएस पद हेतु भर्ती का निर्णय किया है. अत: बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीसीए, बीवीओसी, बीएससी जनरल के 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के बेरोजगार युवा जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं. उसी प्रकार 2024 में एमए व एम कॉम की परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी सहभागी हो सकते हैं.

Back to top button