कल्याण ज्वेलर्स का परसों बेंद्रे के हस्ते उद्घाटन
महाराष्ट्र हेड भीष्म सेठ भी रहेंगे मौजूद

अमरावती/दि.23 – देश के प्रख्यात ज्वेलरी प्रतिष्ठान कल्याण ज्वेलर्स के अमरावती शोरुम का उद्घाटन परसों 25 मार्च को शाम 5 बजे प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के हस्ते होने जा रहा है. यह जानकारी आज दोपहर अमरावती इकाइ के अरुण ने दी. उन्होंने बताया कि, कल्याण ज्वेलर्स के महाराष्ट्र प्रमुख भीष्म सेठ भी इस समय उपस्थित रहेंगे. अमरावती में राजापेठ स्थित सीमा भवन में कल्याण ज्वेलर्स शोरुम का शुभारंभ होने जा रहा है. यह भी बता दें कि, कंपनी ने अमरावती में फिलहाल किसी भी प्रकार की ज्वेलरी खरीद पर शून्य टक्के मेकिंग चार्ज की घोषणा की है.





