कठोरा रोड की आधा किलो सोना लूट घटना
रातभर एक दर्जन पुलिस टीम जुटी रही तलाश में

* 200 से अधिक सीसीटीवी चेक किए
* अभी तक नहीं मिला लुटेरों का क्ल्यू
* सराफा व्यापारी से हुई लूटपाट से शहर में सनसनी
अमरावती/ दि. 14- गाडगे नगर थाना अंतर्गत कठोरा रोड के सुमित्रा ज्वेलर्स के संचालक सुशांत शेरेकर से गत रात 10 बजे हुई सरेआम आधा किलो सोना लूट प्रकरण में पुलिस ने सारी रात लुटेरों की खोजबीन शुरू रखी. 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए गये. आरोपियों की तलाश में स्वयं सीपी राकेश ओला के निर्देशन में एक दर्जन जांच दल जुटे हैं. आज दोपहर तक पुलिस के हाथ इस बडी घटना में आरोपियों का कोई क्ल्यू नहीं लगा था. तथापि सीपी ओला सहित उच्चाधिकारियों ने दावा किया कि आरोपी शीघ्र दबोचे जायेंगे.
दुकान बढाकर लौट रहे थे शेरेकर
सराफा कारोबारी सुशांत शेरेकर अपनी दुकान बढाकर घर लौट रहे थे. उनके पास लगभग 800 ग्राम सोने के जेवर का बैग था. जो दुपहिया की डिक्की में रखा था. उनकी दुकान से लगभग 400- 500 मीटर के फासले पर होटल थ्री बीयर्ड्स के पास कार में आए बदमाशों ने शेरेकर को गिरा दिया. फिर डिक्की से जेवरों का बैग छीन कर कार से भाग गये. यह सब बहुत तेजी से हुआ. सुशांत शेरेकर ने बगैर एक पल भी गंवाए पुलिस को खबर की.
* फौरन पहुंची पुलिस, जांच शुरू
गाडगे नगर के थानेदार अतुल वर तथा अपराध शाखा के निरीक्षक संदीप चव्हाण सदल बल वहां पहुंचे. आरोपियों और उनके वाहन की जानकारी लेकर पुलिस टीम ने भी तुरंत खोजबीन शुरू कर दी. वायरलेस पर टीमों को अलर्ट किया गया. सुशांत शेरेकर ने पुलिस को बताया कि आरोपी तांबई रंग की कार में आए थे. उनकी दुपहिया को अडाया और करीब 800 ग्राम सोने के आभूषण की थैली छीन कर भाग गये.
पुलिस के लिए चुनौती
पुलिस के लिए यह लूटपाट चैलेंज समान हैं. इसीलिए स्वयं पुलिस आयुक्त राकेश ओला और सभी डीसीपी, एसीपी ने मौका ए वारदात पर भेंट दी. आरोपियों का कोई सुराग मिलता है क्या, इसका यह जांच छेडी . सीपी के निर्देश पर डीबी और क्राइम की अनेक टीमें बनाई और आरोपियों की तलाश में यहां वहां दौडाई गई है. सारी रात पुलिस टीम ने खोजबीन की.
460 ग्राम सोने के गहने
रात को लगभग 800 ग्राम सोने के जेवर लूटे जाने की शिकायत दी गई थी. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सुशांत मनोहर शेरेकर ने 460 ग्राम सोने के खरीदी – विक्री बिल बता दिए है. जिससे 460 ग्राम सोना चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है. यह सोना भी लगभग 80 लाख रूपए का होता है.
पुलिस का भय नहीं लुटेरों को
विगत में ऐसी एक लूट का पुलिस ने तेजी से पर्दाफाश किया था. इस मामले में भी पुलिस से ऐसी ही तत्पर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है. व्यापारी वर्ग ने खुले आम हुई लूटपाट पर चिंता व्यक्त की है. लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में इस प्रकार की वारदात पुलिस का डर खत्म हो जाने का अहसास करा रहा है. पुलिस से तत्पर और कडे एक्शन की आशा लोग बोलकर बता रहे.
कर्मचारियों से पूछताछ
पुलिस ने ऐसी घटनाओं में पहले के अनुभव की वजह से सर्वप्रथम सुशांत शेरेकर के प्रतिष्ठान में काम करनेवाले सुनील खांडेकर और योगेश शेलके को बुलाकर पूछताछ की. उन्होंने बताया कि वे भी दुकान बढाकर सुशांत शेरेकर के साथ ही अपने अपने घरों की ओर निकल गये थे. उन्हें घटना की सूचना मिलते ही वे सुशांत शेरेकर के घर पहुंचे थे. पुलिस के तीनों डीसीपी गणेश शिंदे, श्याम घुगे, धुमाल ने जांच सूत्र हाथ में ले रखे हैं. पुलिस दल ब्राउन कलर की कार की तलाश में पहले हैं. विविध नाकों और टोल प्लाझा पर सर्वप्रथम कत्थई रंग की कार के विषय में ही पूछताछ व जांच की गई. उधर साइबर सेल ने घटना के समय मोबाइल टॉवर से डाटा लेकर जांच शुरू की है. उस समय कठोरा रोड पर कौन से मोबाइल हैंडसेट एक्टीव थे और उनसे वारदात के समय फोन कॉल की गई, आदि डिटेन जुटाई जा रही है. इस आधार पर भी पुलिस को बदमाशों का बडा सुराग हाथ लग सकता है. पुलिस ने आज दोपहर पुन: अमरावती मंडल से बातचीत में ज्वेलर के लुटेरों को शीघ्र तलाश लेने का भरोसा जताया.





