कविता वानखडे हत्याकांड के आरोपी दबोचा

पुलिस को 4 माह से दे रहा था चकमा

* गुजरात से दबोच लाई अपराध शाखा टीम
* गोपनीय जानकारी और सीसीटीवी फुटेज से हुई थी जांच
अमरावती/दि.5 – स्थानीय फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुल नगर परिसर में विगत साढे 4 माह पहले हुए कविता नागेश पिल्लारे (वानखडे) हत्याकांड के सिलसिले में आखिर आरोपी सुभाष अजाबराव वानखडे को पुलिस ने गुजरात से खोज निकाला और दबोचा. फ्रेजरपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम देने की जानकारी आज दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने दी.
उल्लेखनीय है कि, विगत 25 सितंबर 2025 को तीन माह पहले ही कमरा किराए पर लेकर रहने हेतु आई 45 वर्षीय महिला अपने कमरे में मृत पाई दिखाई दी. महिला के शरीर पर मामूली जख्म के निशान रहने के साथ ही उसके कपडे पूरी तरह से अस्तव्यस्त थे. कविता नामक उक्त 45 वर्षीय महिला मूलत: धामणगांव रेलवे तहसील अंतर्गत तलेगांव दशासर की रहनेवाली थी. जो अपने पहले पति को छोडकर मोर्शी तहसील अंतर्गत नेरपिंगलाई निवासी सुभाष वानखडे नामक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रह रही थी.
ऐसे में पुलिस ने नागेश पिल्लारे की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु की थी. पिल्लारे ने कविता के चाचा सुधाकर ठाकरे की कॉल का उल्लेख कर 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे कविता के मृतावस्था में मिलने की जानकारी दी थी. पुलिस ने जांच कर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आरोपी को काफी तलाश किया. अब जाकर आरोपी के अहमदाबाद गुजरात में छिपने की भनक लगते ही पुलिस टीम ने दो दिनों तक वहां खोजबीन की और आरोपी को पकड लाया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और उपायुक्त तथा सहायक आयुक्त कैलास पुंडकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक रोहन सिरसाट, निरीक्षक नीलेश गावंडे, उपनि राहुल महाजन, हेकां सुभाष पाटिल, पोकां शशीकांत गवई, सागर चव्हाण, जावेद पटेल, राहुल मेहकरे ने की.

Back to top button