खाकी का सपना रहा अधूरा, युवक की मौत
बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील की घटना

बुलढाणा/दि.16- राज्य में अधिकांश स्थानों पर फिलहाल भर्ती प्रक्रिया शुरू हैं. साथ ही इसके लिए उम्मीदवारों द्बारा तैयारी भी जोरदार की जा रही हैं. बीड के बाद बुलढाणा में भर्ती प्रक्रिया के दौरान मृत्यु हो गई. बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील में आनेवाले सारशिव गांव भर्ती की तैयारी करनेवाले एक 19 वर्षीय युवक की 12 फरवरी को मृत्यु हो जाने से गांव में शोक व्याप्त हैं. मृतक युवक का नाम साल्शू निवासी दीपक रामदास जाधव हैं.
जानकारी के मुताबिक दीपक जाधव की रनिंग की प्रैक्टीस शुरू थी तब अचानक उसकी छाती में दर्द होने लगा और मृत्यु हो गई. मुंबई में 13 फरवरी को उसकी शारीरिक जांच रहने से वह सारशिव फाटा पर मंगलूर नवघरे परिसर में पूर्व तैयारी के लिए प्रशिक्षण के लिए गया था. दौडते समय अचानक हालत बिगडने से उसे तत्काल सहायता करने का प्रयास किया गया. लेकिन उसकी मृत्यु हो गई. इस घटना से साल्शू गांव समेत मित्र परिवार में शोक व्याप्त है. दीपक यह माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पीछे माता-पिता और दो बहनों का परिवार हैं.





