खालसा ग्रुप द्बारा झूलेलाल जयंती पर 5000 लीटर शरबत का वितरण

कंवर नगर चौक पर हुआ आयोजन

अमरावती/ दि.21 – 20 मार्च को चेट्रीचंड (झुलेलाल जयंती) के पावन अवसर पर खालसा ग्रुप की ओर से कंवर नगर चौक पर विशेष शरबत सेवा का आयोजन किया गया. इस सेवा कार्यक्रम में करीब 5000 लीटर शरबत वितरित किया गया.
शरबत सेवा शाम 4 बजे से शुरू हुई. जिसमें सभी खालसा सेवकों ने बढ- चढकर हिस्सा लिया. खालसा ग्रुप ने सभी से समय पर उपस्थित रहकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया.
उपस्थित लोगों ने इस सेवा की सराहना की और खालसा ग्रुप की इस पहल को प्रेरणादायक बताया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी खालसा सेवकों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया और उपस्थित जनमानस को प्रसन्नचित होकर शरबत वितरित किया गया. इस पहल का उद्देश न केवल धार्मिक सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करना है. बल्कि समाज में सेवा भावना और भाईचारे को भी प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस सेवा को अत्यंत सराहनीय बताया और खालसा ग्रुप के प्रयासों की प्रशंसा की.
इस कार्यक्रम के अवसर पर खालसा ग्रुप अमरावती से अमरजीत सिंघ जग्गी, दिलीप सिंघ बग्गा,, सतपाल सिंघ बग्गा, डॉ. निक्कू, खालसा, रतनदीप सिंघ बग्गा, राजेंद्र सिंघ सलूजा, प्रदीप चड्डा, दिनेश सचदेवा, रविन्द्र सिंघ सलूजा, गुरबिंदर सिंघ बेदी, रोहित खुराना, हेमेंद्र सिंघ पोपली, सतवंत सिंघ भोंगा, प्रीतपाल सिंघ मोगा, सुमित सिंघ सेठी, प्रवीण सिंघ मोगा, हरविंदर सिंघ राजपूत, अमरजीत सिंघ जुनेजा, , वकील सिंघ जयसिंघानी, आशीष मोंगा, हरप्रीत सिंघ गांधी, अजिंदर सिंघ, गिरीश सिंघ सवाल, राजेंद्र सिंघ (राज) छाबडा, विवेक छाबडा, हरेंद्रपाल सिंघ ओबेरॉय एवं गुरप्रीत सिंघ नंदा, प्रिंस सेठी,कुलविंदर सिंघ सहनी, हरजिंदर सिंघ मोंगा, हरदास सावलानी, राजकुमार हरवानी, जयप्रकाश शादी, अशोक गर्वा, हरमन सिंघ उपस्थित थे.

Back to top button